नवादा में किराना व्यवसाई को मिली धमकी, फोन कर बदमाशों ने मांगी 60 लाख की रंगदारी, दहशत में व्यवसाई

Thursday, May 29, 2025 - 09:52
Updated: 1 year ago
0
नवादा में किराना व्यवसाई को मिली धमकी, फोन कर बदमाशों ने मांगी 60 लाख की रंगदारी, दहशत में व्यवसाई
demo

नवादा (आरएनआई ) बिहार में एक बार फिर अपराध बेलगाम हो गया है राजधानी पटना से लेकर जिलों तक आपराधिक घटनाओं में अचानक तेज़ी आई है जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है वहीं 

नवादा नगर थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्र स्टेडियम निवासी किराना व्यवसाई मुकेश कुमार ने नगर थाने में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह नगर थाना क्षेत्र के कोनिया पर मनोज किराना नामक दुकान चलाता है मंगलवार की शाम पीड़ित के मोबाइल नंबर पर 903882 1200 से किसी बदमाश ने फोन कर 50-60 लख रुपए की रंगदारी की मांग की है साथ ही रंगदारी की डिमांड नहीं पूरी करने पर पीड़ित दुकानदार के पुत्र का अपहरण कर लिए जाने की भी धमकी दी गई है अनजान नंबर आई कॉल से व्यवसाई सहित पूरा परिवार दहशत में है व्यवसाई मुकेश कुमार ने नगर थाने पहुंचकर मोबाइल नंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है पीड़ित व्यवसाई से प्राप्त लिखित शिकायत पर नगर थाने की पुलिस कांड दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User