नवादा पुलिस ने अपह्त किशोरी को राजस्थान से किया बरामद, 3 गिरफ्तार

Wednesday, January 11, 2023 - 16:52
Updated: 4 years ago
0
नवादा पुलिस ने अपह्त किशोरी को राजस्थान से किया बरामद, 3 गिरफ्तार

नवादा जिले के धमौल ओपी थाना क्षेत्र के तुर्कवन गांव की किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है.नवादा पुलिस ने किशोरी को राजस्थान के कोटा शहर से सकुशल बरामद किया गया.एसडीपी ओ महेश चौधरी के निर्देशों के आलोक में एक पुलिस टीम राजस्थान जा कर अगवा किशोरी को बरामद कर ली.साथ ही एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर गहन पूछ ताछ में जुट गई है.

परिजनों ने बताया कि उसे अगवा कर बेच दिया गया था.एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है. मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है,सभी गिरफ्तार लोगो से पूछ ताछ चल रही है.जांच के बाद ही विशेष जानकारी दी जाएगी.

बीते 8 अक्टूबर को कोचिंग के लिए तुर्कवन से धमौल बाजार को निकली शिक्षक रविंद्र चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री संध्या भारती अचानक से लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद जब कोई अता पता नहीं चला तब दो दिन बाद उसके पिता द्वारा धमौल ओपी में किशोरी के अगवा होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें गांव के ही आजाद कुमार, मंती देवी, मनोज चौधरी एवं संजय चौधरी को आरोपित किया गया था.पुलिस दबिश के कारण मुख्य आरोपी आजाद ने 22 नवंबर को थाना में सरेंडर कर दिया गया था.वैज्ञानिक अनुसंधान एवं विभिन्न कॉल डिटेल्स के बाद आखिरकार तीन माह बाद पुलिस किशोरी तक पहुंचने में कामयाब रही.बरहाल पुलिस गिरफ्तार सभी लोग से पूछ ताछ कर रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User