नवाज शरीफ की बेटी मरियम का बड़ा बयान

पाकिस्तान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ की बेटी ने कहा कि जिस पाकिस्तान आर्मी ने मेरे पिता को अपदस्थ किया था, अब वही वापस उन्हें लेकर आए हैं। गौरतलब है कि इमरान खान की पार्टी पहले ही आरोप लगा चुकी है कि नवाज शरीफ और पाकिस्तान की सेना के बीच एक गुप्त समझौता हुआ है। 

Friday, January 26, 2024 - 06:37
0
नवाज शरीफ की बेटी मरियम का बड़ा बयान

लाहौर (आरएनआई) पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। जिसके लिए तमाम दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी बीच, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की मुख्य आयोजक और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्मी आखिरकार मेरे पिता को ब्रिटेन से वापस ले आई, जहां वह चार साल से थे। मरियम नवाज ने रैली में कहा कि जिन्होंने मेरे पिता को अपदस्थ किया था, वे उन्हें वापस ले आए हैं।

पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ एकलौते पाकिस्तानी राजनेता हैं, जो रिकॉर्ड तीन बार तख्तापलट वाले देश के प्रधानमंत्री बनें। पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान लौट आए थे। यही कारण हैं कि अगले महीने होने वाले चुनाव में जीत के लिए नवाज शरीफ को दमदार उम्मीदवार माना जा रहा है। गौरतलब है कि यह पहली बार है कि नवाज शरीफ के परिवार के किसी व्यक्ति ने इस बात को खुलकर बोला है। 

नवाज शरीफ को 2018 में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराया गया था। उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया लेकिन जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। जमानत मिलते ही नवंबर 2019 को चिकित्सा उपचार के नाम पर वह ब्रिटेन चले गए थे। हालांकि देश वापस आने के बाद कई मामलों में अदालतों ने उन्हें राहत दी हैं। 

पाकिस्तान में चल रही राजनीति बयानबाजी में जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने पहले ही नवाज शरीफ पर आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी ने पहले ही पाकिस्तान आर्मी के साथ हाथ मिला लिए हैं। जिसके तहत इमरान खान को जेल में डाल दिया गया है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User