नवागत कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने गुना कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया

नवागत कलेक्टर का जिला अधिकारियों ने किया स्वागत

Friday, March 15, 2024 - 18:40
Updated: 3 years ago
0
नवागत कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने गुना कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया

गुना (आरएनआई) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष-2009 बैच के अधिकारी सतेन्द्र सिंह ने गुना जिले के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 15 मार्च को अपरान्ह कलेक्ट्रेट पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान निवर्तमान कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने पुष्पगुच्छ देकर नवागत कलेक्टर श्री सिंह का स्वागत किया।

इस दौरान नवागत अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना रवि मालवीय, एसडीएम आरोन श्रीमति शिवानी पांडे, एसडीएम राघौगढ़ सुश्री आर. अंजली सहित संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सतेन्द्र सिंह गुना में पदस्थापना से पहले राज्य शासन में अपर आयुक्त, आदिवासी विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ, मध्यप्रदेश एवं प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPSET) के पद पर पदस्थ थे। 

श्री सिंह को अपर आयुक्त, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, कलेक्टर बुरहानपुर, कलेक्टर सतना, कलेक्टर शहडोल तथा प्रबंध संचालक, औद्योगिक केंद्र विकास निगम, ग्वालियर सहित अन्य विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User