नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sunday, October 15, 2023 - 20:49
Updated: 3 years ago
0
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिकंदराराऊ शारदीय नवरात्रों के प्रथम दिन हर घर में विराजमान देवी मंडप माता रानी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई । नगर के देवी मंदिरों सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर, चामुंडा माता ,शिवालय स्थित काली माता , पीपल वाली माता, संतोषी माता, केला करोली माता मंदिरों में सुबह से ही माता रानी के भक्तों की भारी भीड़ देखते बन रही थी। हाथों में जलाभिषेक का लोटा ,अग्यारी ,धूप, दीप, मिष्ठान, फल ,फूल , प्रसादी लेकर माता रानी की पूजा अर्चना स्तुति मंगलाचरण कर क्षेत्र की खुशहाली, शांति ,सद्भाव ,विश्व के कल्याण की मंगल कामना की गई। सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर प्रातः भोर बेला में पुजारी जगदीश कश्यप ने मंगला दर्शन पर माता रानी का कई तीर्थ के पवित्र जल से महा अभिषेक, श्रृंगार दर्शन ,महा आरती की गई तो वहीं व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा द्वारा माता रानी के भक्तजनों को कतारबद्ध तरीके से भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन कराए जा रहे थे। पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहा था। समाजसेवी पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा ने मंदिर परिसर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है एवं नगर पालिका प्रशासन से नगर के सभी देवी मंदिरों पर समुचित सफाई व्यवस्था एवं चूना डालकर सहयोग करने की मांग की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User