नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है’, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।”

Monday, December 19, 2022 - 23:15
0
नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं: राहुल गांधी
राहुल गांधी

मालाखेड़ा (अलवर), 19 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है’, इसलिए वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।”

एक बड़ी जनसभा को यहां संबोधित करते हुए गांधी ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से कहा,“नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “आपका बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है।”

गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं को भी “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने” के लिए आगे आना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, “अंत में उन्हें यही करना पड़ेगा क्योंकि हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं।”

सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

गांधी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय योजना की खुलकर प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User