नपा राघौगढ के वार्ड क्रमांक 15 में हटाया गया अतिक्रमण

Thursday, December 26, 2024 - 19:46
Updated: 2 years ago
0
नपा राघौगढ के वार्ड क्रमांक 15 में हटाया गया अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह अवैध के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत जारी है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी विकास कुमार आनंद के मार्गदर्शन में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 विजयपुर में शमशान घाट की भूमि पर दिनेश धाकड़ द्वारा अतिक्रमण कर रखा था, जिसके परिपालन में आज मौके पर नगर पालिका, राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटवाया गया।

इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दीपा डोडवे, तहसीलदार राजेंद्र सिंह लोधी, नायब तहसीलदार सुश्री रेनू कासलीवाल, थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार, थाना प्रभारी जुबेर खान, मुख्‍य नगरपलिका अधिकारी हरिप्रसाद जाटव सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे l


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User