नगला कूपा में सड़क का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Saturday, November 25, 2023 - 20:43
Updated: 3 years ago
0
नगला कूपा में सड़क का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

सादाबाद (आरएनआई) विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला कूपा में उत्सव गार्डन से रामश्री स्कूल तक जिला पंचायत से बनायी जा रही सड़क का आज जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया । इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा विना किसी भेदभाव के क्षेत्र का चहुॅमुखी विकास कराया जा रहा है । गांवों की समस्या को देखते हुये उनके निस्तारण के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस सड़क के बनने से सादाबाद शहर से गांव भी नजदीकी से जुड़ जायेंगे। इस दौरान सुनील गौतम, सुभाष शर्मा, अंकुश गौड, महेन्द्रपाल गौतम, राम गौतम, संतोष रावत, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अरूण शर्मा, शिब्बो पण्डित, जे.ई. हिमांशु यादव, ठेकेदार गौरव लवानियां आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User