नगर पालिका में रिश्वत लेते बाबू मुशाहिद गिरफ्तार

बदायूं में मीट के लाइसेंस के लिए एनओसी देने के नाम पर रिश्वत लेते नगर पालिका के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Monday, September 23, 2024 - 14:41
0
नगर पालिका में रिश्वत लेते बाबू मुशाहिद गिरफ्तार

बदायूं (आरएनआई) बदायूं में मीट के लाइसेंस के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर पालिका के बाबू मुशाहिद अली को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को लेकर सिविल लाइन थाने में पहुंची। यहां उससे पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

कोतवाली सिविल क्षेत्र के जालंधरी सराय निवासी अरसलान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। बताया था कि नगर पालिका में तैनात बाबू मुशाहिद अली मीट के लाइसेंस की एनओसी देने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। उसने आठ हजार रुपये में एनओसी देने की बात तय की। 

इसी शिकायत पर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे एंटी करप्शन की टीम नगर पालिका पहुंच गई। अरसलान द्वारा दिए गए आठ हजार रुपये के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम उसको सिविल लाइन थाने ले आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User