नगर पालिका में ईओ ने सुनीं समस्याएं, पंद्रह शिकायतों में आठ का हुआ निस्तारण

Jun 16, 2025 - 19:34
Jun 16, 2025 - 19:52
 0  405
नगर पालिका में ईओ ने सुनीं समस्याएं, पंद्रह शिकायतों में आठ का हुआ निस्तारण

फतेहपुर (आरएनआई) नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाया। जिसमें पंद्रह शिकायते जहां पंजीकृत की गई वहीं आठ का मौके पर निस्तारण किया।

नगर पालिका परिषद स्थित ईओ कार्यालय में जन शिकायती शिविर लगा। जिसमें अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के समक्ष उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। शिविर में 15 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें आठ शिकायतों का निस्तारण मौके पर संबंधित अधिकारियों को भेज कर कराया गया। शेष शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। अंदौली वार्ड के ग्राम लोटहा निवासी संतोष दीक्षित की शिकायत के निस्तारण हेतु  अतिक्रमण प्रभारी को निर्देशित किया कि संबंधित चौकी इंचार्ज से संपर्क कर शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मो. हबीब के अलावा अन्य संबंधित भी उपस्थित रहे।

इनसेट-
पक्की सड़क व नाला निर्माण की मांग 
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के मुहल्ला शिवपुरम कालोनी, गढ़ीवा के बाशिन्दे नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि मुहल्ले में नाली के पानी का निकास नहीं है और कच्चा रास्ता बना हुआ है। जिससे अत्यधिक बारिश होने पर पानी का भराव सड़क पर बना रहता है। जिससे आम जनमानस को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पक्की नाली व पक्की सड़क बनवाया जाना अति आवश्यक है। जिससे सभी मुहल्लेवासियों को राहत मिल सके। मांग किया कि शिवपुरम कालोनी मजरे गढ़ीवा में पक्की सड़क व नाली का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर श्रीकांत, दीपक कुमार, राहुल द्विवेदी, उमा सिंह, शशिकला, संदीप कुमार, घनश्याम, ज्ञानमती देवी, राजकुमारी, संगीता यादव, महेन्द्र, राजेश कुमार भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0