नई शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय संगोष्ठी में हुआ मंथन

शिक्षाविदो के विचार भेजे जाएंगे सरकार को: नई शिक्षा नीति को मिलेगा बल

Saturday, November 25, 2023 - 20:44
Updated: 3 years ago
0
नई शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय संगोष्ठी में हुआ मंथन

हाथरस (आरएनआई) शहर के नबीपुर रोड स्थित श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति-2020 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गयी। दो दिवसीय संगोष्ठी में शिक्षा विधान द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर मंथन किया गया ।संगोष्ठी के आज उद्‌घाटन सत्र में संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. चन्द्रशेखर (कुलपति राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य वि. वि. अलीगढ़), मुख्यातिथि प्रो. ए. पी. पांडेय (पूर्व कुलपति, मणिपुर वि. वि.मणिपुर), मुख्यवक्ता वी. के. सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर  तथा दीप  प्रजवलित कर उप कुलपति, प्रबंध समिति अध्यक्ष पदम नारायण अग्रवाल, प्रबंधक  प्रदीप गोयल तथा प्राचार्या प्रोफेसर इन्दू वार्ष्णेय ने किया।संगोष्ठी में प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन एवं समन्वयक  प्रो. रंजना गुप्ता द्वारा आयोजित की गयी। प्रचार्या  ने कहा कि संगोष्ठी से प्राप्त परिणाम सरकार को प्रेषित किये जायेंगे। महाविद्यालय प्रबंधक प्रदीप गोयल ने कहा कि संगोष्ठी से विचार के रूप में जो अमृत निकलेगा उससे नई शिक्षा नीति को बल मिलेगा । संगोष्ठि का सफलता पूर्वक मंच संचालन डॉ. रंजना सिंह, डॉ. संगीता अरोरा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन जगदीश कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User