दो शवों का संदिग्धावस्था में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Wednesday, February 7, 2024 - 19:22
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर।7, फरवरी खुटहन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर मंगलवार की भोर संदिग्ध हाल में दो अधेड़ ब्यक्तियों का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस  शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दोनों ब्यक्तियों की शिनाख्त कर ली गई है। मृत एक ब्यक्ति नेपाल देश का तथा दूसरा झारखंड प्रदेश का है। खबर लिखे जाने तक मृतक के स्वजनों के द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

काजी शाहपुर गांव की पुलिया के पास कुछ ग्रामीणों ने एक ब्यक्ति का शव पड़ा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर में वहां तमाम लोग जमा हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। भीड़ देख वहां ईंट भट्टा पर काम करने वाले कुछ मजदूर भी पहुंच गए। वे शव देखते ही उसे पहचान गए। मृतक जौकाबाद गांव स्थित एक ईंट भट्टा पर मजदूरी का काम करता था। उसका नाम विदेशी तथा वह झारखंड का निवासी बताया गया। उसकी उम्र लगभग 48 वर्ष रही होगी। पुलिस अभी शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई भी नहीं कर पाई थी कि सूचना मिली कि भागमल पुर गांव में एक दशक से रहकर गांव की पहरेदारी कर रहे नेपाल देश के निवासी 56 वर्षीय पुरे अधिकारी का शव बनुआडीह गांव के तालाब में उतराया मिला है। मृतक अपनी पत्नी जयकला पुत्री विनीता, तीन पुत्रों गणेश,धर्मा और दिनेश के साथ रहकर गांव की पहरेदारी करता था। उसके पुत्र गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। स्वजनों का कहना था कि पुरे अधिकारी एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय ढंग से घर से गायब हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। बुधवार को शव मिलने की सूचना होते ही मौके पर पहुंचे स्वजन उसकी शिनाख्त कर फफक पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User