देशभर के 39 स्कूलों को मिला 2021-22 का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

देशभर के 39 स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिये स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया गया। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की।

Saturday, November 19, 2022 - 22:30
0
देशभर के 39 स्कूलों को मिला 2021-22 का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

नयी दिल्ली, 19 नवंबर 2022, (आरएनआई)। देशभर के 39 स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिये स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया गया। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की।

इस पुरस्कार के लिये 8.23 लाख प्रविष्टियों में से इन स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें 28 सरकारी और 11 निजी स्कूल शामिल हैं। सरकारी स्कूलों में दो कस्तूरबा बालिका विद्यालय, एक नवोदय विद्यालय और तीन केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने स्कूलों के लिये स्वच्छता कार्य योजना अनुदान शामिल किया है, ताकि समग्र शिक्षा योजना के तहत नामंकन के अनुरूप स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पहल के तहत स्कूलों में बच्चों में सुरक्षित एवं उपयुक्त स्वच्छता व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मंत्री ने लोगों से सभी स्थानों पर स्वच्छता, साफ-सफाई व्यवहार को बढ़ावा देने की अपील की।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत स्कूलों का मूल्यांकन छह मानदंडों पर किया जाता है, जिनमें जल, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, व्यवहार में बदलाव, क्षमता निर्माण तथा कोविड-19 से जुड़ी तैयारी एवं प्रतिक्रिया शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कार प्राप्त करने वाले 39 स्कूलों में 17 प्रारंभिक शिक्षा स्तर के तथा 22 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूल हैं। इसके तहत सम्पूर्ण श्रेणी में 34 स्कूलों को 60 हजार रूपये का नकद पुरस्कार तथा उप श्रेणी में अन्य स्कूलों को 20 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तीसरे संस्करण के लिए 9.59 लाख स्कूलों में से 8.23 लाख स्कूलों ने प्रविष्टियां भेजी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User