दूषित पानी संकट पर बीजेपी के भीतर घमासान, विधायक महेंद्र हर्डिया बोले– इंदौर की हर बस्ती में हो रही गंदे पानी की सप्लाई
इंदौर (आरएनआई) इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 मौतों का मामला देशभर में सुर्खियों में हैं। इससे बीजेपी सरकार की जबर्दस्त किरकिरी हो रही है। शुक्रवार को मामले में इंदौर हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की जिसमें केवल 4 प्रभावितों की जान जाने की बात कही गई है। इधर सीएम मोहन यादव ने सख्त कदम उठाते हुए इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त को हटाया जबकि आयुक्त से भी जवाब तलब किया। इंदौर के मुद्दे पर बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व सीएम उमा भारती भी मुखर हो गई। उन्होंने इंदौर मेयर के साथ ही राज्य सरकार पर भी सवाल खड़े किए। बीजेपी के ही एक पूर्व मंत्री और इंदौर 5 के विधायक महेंद्र हर्डिया ने भी बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि भागीरथपुरा में ही नहीं बल्कि हर बस्ती में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।
भागीरथपुरा कांड में इंदौर के दो बीजेपी नेताओं की भूमिका पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री और स्थानीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय व इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया जा रहा है।
मामले को लेकर इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में गुरुवार को अहम बैठक हुई। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एसीएस संजय दुबे ने यह बैठक बुलाई थी। यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव बिफर उठे। उन्होंने अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि वे सुनते ही नहीं हैं, वे काम ही नहीं करना चाहते। महापौर ने साफ कहा कि छोटे मोटे कामों के लिए भी कई बार फोन करना पड़ता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)