दीपावली से पहले ही शिक्षामित्रों को दिलायें मानदेय

Friday, November 3, 2023 - 20:31
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-3 नवंबर। शिक्षामित्रों को दीपावली से पूर्व ही मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर आदर्श समाजयोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर भुगतान बनाए जाने की मांग की है।
आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा गया है कि शासन से ग्रांट आवंटित हो जाने के बावजूद भी समयान्तर्गत ब्लॉकों में उपस्थिति विवरण एवं बिल ना आ पाने के कारण शिक्षामित्रों (एसएसए, बेसिक) को मानदेय का भुगतान काफी विलंब से हो पाता है। जबकि पूर्व में बीएसए कार्यालय  द्वारा गतिमान माह के प्रथम सप्ताह तक प्रत्येक स्थिति में ब्लॉकों को उपस्थिति व बिल प्रेषित करने के लिए निर्देशित भी किया जा चुका है। जिसका अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने की महती आवश्यकता है।


उन्होंने कहा है कि कभी-कभी तो ग्रांट आने के बाद में उपस्थिति एवं बिल काफी विलंब से भेजे जाते हैं, जिससे अनावश्यक विलंब हो जाता है । सभी शिक्षामित्रों  के पास एटीएम एवं पेटीएम नहीं है। उन्हें बैंक ही जाना पड़ता है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश जारी कर दीपावली के त्योहार से पूर्व ही शिक्षामित्रों को मानदेय दिलाया जाए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User