दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती: मंडी समेत 5 जगह महसूस हुए भूकंप के झटके, कहीं नुकसान नहीं

Sunday, August 2, 2026 - 15:05
0
दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती: मंडी समेत 5 जगह महसूस हुए भूकंप के झटके, कहीं नुकसान नहीं

रविवार सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में 2.4 से 3.4 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए। राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, सबसे पहले सुबह 4:14 बजे दिल्ली के उत्तर जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। इसके बाद सुबह 5:25 बजे असम के बरपेटा में 2.4 तीव्रता, 5:38 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

सुबह 9:13 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 8 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद सुबह 9:34 बजे मणिपुर के विष्णुपुर में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी गहराई 53 किलोमीटर रही।

विशेषज्ञों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है और यह सिस्मिक जोन-5 में आता है, जिसे सबसे अधिक जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, कम गहराई पर आने वाले भूकंपों के झटके सतह पर अधिक महसूस होते हैं, क्योंकि उनकी तरंगों को कम दूरी तय करनी पड़ती है। रविवार को आए अधिकांश भूकंप 4 से 8 किलोमीटर की कम गहराई पर दर्ज किए गए, हालांकि मणिपुर में आया भूकंप अपेक्षाकृत अधिक गहराई पर था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User