दिल्ली में भीषण हादसा: तेज रफ्तार मर्सिडीज फुटपाथ पर चढ़ी, तीन कर्मचारियों को कुचला; एक की मौत, चालक गिरफ्तार
नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी दिल्ली के बसंत कुंज इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
रात 2 बजे के करीब हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मर्सिडीज कार बहुत तेज रफ्तार में नेल्सन मंडेला मार्ग से गुजर रही थी। चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर चढ़ गई, जहां तीन कर्मचारी सो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
तीनों पीड़ित एक ही रेस्टोरेंट के कर्मचारी
घटना की सूचना रात 2:33 बजे वसंत कुंज नॉर्थ थाने को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्सिडीज G63 को क्षतिग्रस्त हालत में पाया।
घायल मिले तीनों युवक—23, 35 और 23 वर्ष—एंबियंस मॉल के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी थे।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चमोली (उत्तराखंड) निवासी 23 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य पीड़ितों का उपचार जारी है।
चालक शिवम गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार कार चला रहा आरोपी शिवम (29), निवासी करोल बाग, को मौके से हिरासत में लिया गया। हादसे के वक्त वह अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ शादी से लौट रहा था।
कार शिवम के दोस्त अभिषेक की बताई जा रही है।
पहले खंभे से टकराई, फिर चढ़ी फुटपाथ पर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार का बैलेंस बिगड़ने से यह पहले एक खंभे से टकराई और फिर फुटपाथ की ओर मुड़ गई, जहां तीनों कर्मचारी सो रहे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



