दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Friday, November 8, 2024 - 17:28
Updated: 2 years ago
0
दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

दमोह (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और इमलाई पंचायत के पटवारी तखत सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, पटवारी ने किसान शुभम चौधरी से जमीन के सीमांकन के लिए 25,000 रुपये की मांग की थी। इस पर किसान ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज करवाई।

इमलाई का मामला
लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर इमलाई गांव में ही पटवारी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार
फरियादी किसान शुभम चौधरी का कहना है कि आरोपी पटवारी ने पहले भी उससे पैसे लिए हैं और इस बार अधिक मांग होने पर उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया। इस मामले में लोकायुक्त सागर की निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, ताकि रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User