दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम से फिर लगाई न्याय की गुहार

Friday, June 20, 2025 - 18:50
0
दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम से फिर लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के आबूनगर मुहल्ले के एक परिवार ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कुछ दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने सहित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप मढ़ा है। पीड़ित परिवार ने परिवार को सुरक्षा के साथ ही दबंगों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शुक्रवार को आबूनगर मुहल्ला निवासी वर्तिका श्रीवास्तव पुत्री गुरूशरण लाल श्रीवास्तव परिवारीजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उन्नीस जून को वह घर पर थी। तभी राजू पाण्डेय, उनके दो पुत्र, आलोक शुक्ला के पुत्र, पुत्री, आलोक, गौरव शुक्ला के भेजे गए गुण्डे हाथ में सरिया, फावड़ा, शटरिंग का सामान लेकर घर में घुस आए और उनके साथ ही परिवारीजनों के ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं घर की महिलाओं को घसीटकर जहां मारापीटा वहीं उनके साथ छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिया। जिसकी वीडियो भी उसके पास है। बताया कि 18 जून की रात दबंगों ने घर की दीवार तोड़कर चढ़ने का प्रयास किया था। जिस पर उसने डायल-112 पर काल करके शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि सोलह जून को उसने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया था। जिसमें अवगत कराया था कि उक्त लोग उसके घर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दबंगों से जान-माल का खतरा भी है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हो गए। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग किया कि दबंगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने के साथ ही परिवार की जान-माल की सुरक्षा की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User