दबंगों की दबंगई से बुजुर्ग मां की मौत, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Saturday, November 15, 2025 - 21:15
Updated: 11 months ago
0
दबंगों की दबंगई से बुजुर्ग मां की मौत, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर (आरएनआई) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव के रहने वाले सीताराम पुत्र स्वर्गीय कल्लू अपने पारिवारीजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी मां गौरा पार्वती पत्नी स्वर्गीय कल्लू आठ अक्टूबर को ग्राम पहरवापुर में जगरूप के घर के सामने स्थित देवी के मंदिर के पास बिंदकी जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी गांव के दबंग ने अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मार दिया जिससे उसकी मां के सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई। जानकारी मिलने पर वह अपनी मां को 108 नंबर एंबुलेंस से बिंदकी ले  गया। जहां से कानपुर व लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुनः कानपुर के हैलेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां 16 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग रंजिशन उन्हें परेशान करते हैं और गांव में रहने नहीं दे रहे हैं। वह अपने परिवार को लेकर इधर-उधर भटक रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर बड़कू, हरिशंकर, छोटू, गुड़िया, ललिता, राखी, राजू, अंजलि, पारुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User