थाना सासनी पुलिस द्वारा एक वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद

Sunday, December 17, 2023 - 17:08
Updated: 3 years ago
0
थाना सासनी पुलिस द्वारा एक वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद

हाथरस, (आरएनआई) सासनी  अनिल कुमार पुत्र देवीप्रसाद द्वारा थाना सासनी पर तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 15.12.2023 को दोपहर के समय राधे मिष्ठान केन्द्र सासनी से उसकी अपाचे मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है । तहरीर के आधार पर थाना सासनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।जिसके क्रम में आज दिनांक 17.12.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना सासनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुये 01 वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल TVS अपाचे सफेद रंग रजिस्ट्रेशन नम्बर UP86AD4952, चैसिस नम्बर MD634AE97L2G00761, इंजन नम्बर AE9GL20006 बरामद हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User