तेज़ रफ्तार कार-ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 4 युवक गंभीर घायल
गुना (आरएनआई) जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। कार में कुल 7 युवक सवार थे, जो आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
यह भीषण हादसा गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में आरोन रोड स्थित दुहाई मंदिर की मोड़ पर हुआ है। जानकारी सामने आई है कि कार सवार नमो नारायण मीना, सूरज जाटव, अजय शाक्य, आकाश चौरसिया, मनीष कुमार, धर्मेश, पारस और योगेश सुबह 4 बजे आरोन से गुना के लिए निकले थे। दुहाई मंदिर से आगे निकलने पर अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी ज्यादा कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक भी मौके पर पलट गया, जिसके बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने 3 लागों की मौत होने की पुष्टि की है। जबकि 4 लोगों को गंभीर हालत में गुना जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
मृतकों के नाम आकाश पुत्र राजू चौरसिया निवासी मेहगांव जिला भिंड, नमोनारायण मीणा निवासी श्योपुर और मनीष कुमार निवासी चांचौड़ा बताए जा रहे हैं। जबकि योगेश करोलिया निवासी वीआईपी कॉलोनी गुना, पारस करोलिया निवासी नेहरू नगर भोपाल पुलिस लाईन, सूरज जाटव पुत्र रमेश जाटव निवासी आरोन और अजय शाक्य को निवासी आरोन गंभीर हालत में गुना जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



