तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो : तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला। साथ ही तेजस्वी ने पीएम मोदी पर गाना भी गाया। तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो।

Wednesday, April 10, 2024 - 19:30
0
तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो : तेजस्वी यादव

औरंगाबाद (आरएनआई) तेजस्वी की आवाज किसी गायक जैसी मधुर नही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी इस गायकी को लोग सुन रहे हैं। गाना सुनने के पीछे का तर्क यह है कि वह इस गाने के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का तंज कस रहे हैं। वह गाने के माध्यम से कह रहे हैं -तुमलोग सबलोग देखे होगे न गोविंदा के मूवी का गाने अरे तुम तो धोखेबाज हो। अरे देखे हैं कि नहीं देखे हैं। अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो। अरे रोज रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता जो रूठ गई तो हाथ मलोगे। अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा कर के भूल जाते हो।

तेजस्वी यादव ने आज बुधवार को ही अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हेलिकॉप्टर के अंदर वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली खाते नजर आये। इस दौरान मुकेश सहनी यह कहते नजर आ रहे थे कि वह कोशी क्षेत्र में पाए जाने वाले चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। साथ में मिर्च और प्याज भी है। मुकेश सहनी ने मिर्च दिखाते हुए यह तंज भी कास रहे थे कि मेरा और मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव का यह विडियो देखकर कुछ लोगों को बहुत जोर की मिर्ची लगेगी।  आपलोग को मिर्ची न लगे इसके लिए आप हमसे मिर्ची मांग सकते हैं।  


Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User