तीन घंटे में बालिका खोजकर की परिजनों के सुपुर्द

Saturday, April 19, 2025 - 18:13
Updated: 2 years ago
0
तीन घंटे में बालिका खोजकर की परिजनों के सुपुर्द

सासनी/ हाथरस (आरएनआई) कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार तथा एएसपी एवं सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा एवं लापता व्यक्ति खोज अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमण पर थे तभी उन्हें चार वर्षीय एक मासूम रोती मिली तो उससे पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया।


शनिवार को प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार शुक्रवार को एक महिला घरेलू सामान खरीदने सासनी ई-रिक्शा में बैठकर आई थी। उसके पीछे उसी चार वर्षीय मासूम भी उसके पीछे चल दी। इसका उसने ध्यान नहीं दिया। महिला बाजार आ गई और पुत्री राह भूल जाने के कारण कहीं गुम हो गई। जब इसकी जानाकरी घर जाने पर महिला को हुई तो परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया और चार वर्षीय मासूम की खोज शुरू कर दी। मासूम की तलाश हेतु टीमें गठित कर उसके फोटो को लेकर आसपास के बाजार तथा मुहल्लों में ले जाकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई । इसी क्रम में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार व अन्य स्थानों पर तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये आस-पास के स्थानों पर तलाश करते हुए इलाका पुलिस ने चार वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने मासूम को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया गया है गुमशुदा लडकी के सकुशल मिलने पर परिवारीजनों ने पुलिस उत्तम कार्य की भारी प्रशसा करते हुए धन्यवाद दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User