तिरंगा यात्रा में शामिल हुई उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, भारतीय सेना के शौर्य का बखान किया

Tuesday, May 20, 2025 - 16:54
Updated: 1 year ago
0
तिरंगा यात्रा में शामिल हुई उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, भारतीय सेना के शौर्य का बखान किया
तिरंगा यात्रा में शामिल उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को शाहाबाद ब्लॉक का मुख्यालय से हुआ। यहां पर शहीद स्तंभ पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा ब्लाक चौराहा, पीडब्ल्यूडी कार्यालय होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत माता की जय, वीर जवान शहीद, अमर रहे के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में चल रहे थे। अंबेडकर पार्क में तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारे गौरव की तिरंगा यात्रा है। शहीदों ने अपना खून देकर वतन की रक्षा की है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि उन शहीदों को नमन करें उनके परिजनों को सम्मान दें। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद के लिए प्रसिद्ध है। हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी । पाकिस्तानी फौज हमारी फौज का लोहा मानती है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, कुशी बाजपेई, डॉ मुरारी लाल गुप्त, समाजसेवी संजय मिश्रा बबलू, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, सुभाष सिंह, सुभाष रस्तोगी, अमन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User