ताजिया वाले मार्गों के तार व पोल दुरूस्त कराए जाने की मांग, ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Monday, June 9, 2025 - 18:44
Updated: 1 year ago
0
ताजिया वाले मार्गों के तार व पोल दुरूस्त कराए जाने की मांग, ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) संभावित छब्बीस जून से शुरू होने वाले मोहर्रम के पर्व पर ताजिया वाले मार्गों के तार व पोल दुरूस्त कराए जाने की मांग को लेकर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने अधिशाषी अभियंता विद्युत से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। अधिशाषी अभियंता ने आश्वासन दिया कि पर्व से पहले मांग को पूरा कर दिया जाएगा। 
ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन उद्दीन राईन व जनरल सेक्रेटरी वारिस उद्दीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अधिशाषी अभियंता विद्युत के कार्यालय पहुंचा जहां उनसे मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि संभावित 26 जून से मोहर्रम का त्योहार शुरू हो जाएगा। ताजिया व अलम मार्गों कबाड़ी मार्केट, कृष्ण बिहारी नगर, सैय्यदवाड़ा व महाजरी मोहल्ले में बिजली के तार अत्यंत नीचे लटक रहे हैं। जिस कारण ताजिया व अलम निकालने में अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इन नीचे लटकते तारों के कारण दुर्घटना की संभावना भी रहेगी। ऐसी स्थिति में ताजिया व अलम जुलूस के मार्गों में लटकते तारों को यथासंभव एवं जहां जरूरत हो वहां पोल लगाकर ऊंचा करना जरूरी है। जिससे सुचारू रूप से ताजिया व अलम के जुलूस निकल सकें। मांग किया कि शीघ्र समस्या का निराकरण किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्याय शब्बीर, उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम अहमद, मीडिया प्रभारी कफील अहमद, प्रचार मंत्री हाजी कासिम, इश्तियाक, वसीम, लल्लू राईन, फरीद रियाज, मुमताज, गुफरान व पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User