तस्करों पर नजर : पेट पर कपड़े से बांध ले जा रहा था अफीम, युवक के साथ तीन गिरफ्तार

Sunday, May 21, 2023 - 18:18
Updated: 3 years ago
0

रतलाम। जिले के ताल और आलोट क्षेत्र में पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है । अर्से बाद निरन्तर हो रही कार्रवाई से तस्करों की बैचेनी बढ़ गई है। आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस ने पेट पर बंधी 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है। आरोपी से पूछताछ के दौरान जांच में दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं।

एसपी सिद्दार्थ बहुगुणा अनुसार जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान अंतर्गत उक्त सफलता प्राप्त हुई है। 20 मई 2023 को प्राप्त मुखबीर सूचना पर करवाखेडी से लखनेटी के बीच नाकाबंदी के दौरान 29 वर्षीय आरोपी संदीप पिता शिवनारायण ब्राह्मण निवासी निपानिया ताल (थाना बरखेडा कला ) के) पेट पर कपडे के पट्टे के अंदर से अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजन 600 ग्राम को जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में आरोपी संदीप ने पूछताछ में उसके द्धारा कुछ दिन पूर्व अपने अंकल रमेशचन्द्र के साथ ग्राम कालाखेडी से शिवसिंग गुर्जर से उक्त अफीम लाना बताया। आरोपी की निशादेही मे सह आरोपी रमेशचन्द्र शर्मा को एवं शिवसिंग गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User