ढाका: बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पश्चिम बंगाल में भी महसूस हुए झटके
ढाका (आरएनआई)। बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप निगरानी एजेंसी यूएसजीएस के अनुसार, इसका केंद्र नरसिंगडी के पास रहा। अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और भूविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद हुमायूं अख्तर ने बताया कि झटके काफी तेज थे और हाल के वर्षों में इस स्तर की तीव्रता कम ही देखने को मिली है।
भूकंप के झटके भारत के पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। कोलकाता और सीमा से सटे इलाकों में लोगों ने दीवारों और पंखों के हिलने की जानकारी दी। हालांकि, पश्चिम बंगाल से भी किसी प्रकार की हानि की खबर नहीं है।
भूकंप के बाद बांग्लादेश और पड़ोसी क्षेत्रों में हालात पर नजर रखी जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



