डोंगर राघौगढ़: गौशाला होने के बावजूद हाईवे पर गौ माता, रोज़ाना सड़क हादसों का खतरा
गुना/राघौगढ़ (आरएनआई)। राघौगढ़ विकासखंड के डोंगर क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद स्टेट हाईवे और मोतीपुरा प्लांट के मुख्य गेट पर रोजाना बड़ी संख्या में गौ माता बैठी रहती हैं। यह वही मार्ग है, जहां से GAIL, NFL और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बैठी गौ माताओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार गौ माता दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रही हैं, वहीं आम नागरिक, कर्मचारी और वाहन चालक भी हादसों का शिकार बन रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि राघौगढ़ के अधिकारी कलेक्टर के आदेशों की खुली अवहेलना कर रहे हैं। गौशाला होने के बावजूद गौ माताओं को सुरक्षित रखने की बजाय सड़कों पर छोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं, गौशाला संचालकों पर सरकारी ज़मीन कब्ज़ा कर निजी गौशाला चलाने का भी आरोप है, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही।
? स्थानीय नागरिकों की प्रमुख मांगें:
-
प्लांट गेट और हाईवे पर बैठी गौ माताओं को तुरंत सुरक्षित गौशाला में पहुँचाया जाए।
-
कब्ज़ा कर निजी गौशाला चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाए।
-
आम जनता की सुरक्षा और गौ माता की सेवा, दोनों को प्राथमिकता दी जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



