डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला

Tuesday, February 13, 2024 - 20:25
Updated: 3 years ago
0
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला

इंदौर (आरएनआई) इंदौर से डेंटल की डिग्री लेने वाले डॉक्टर ने जर्मनी में अपनी पत्नी को देह व्यापार में उतारने की कोशिश की और जब उसने इससे इंकार किया तो उसके मानसिक व शारीरिक यातनाएं दीं। यह मामला तब खुला जब डॉक्टर की डेंटिस्ट पत्नी ने इंदौर में एफआईआर कराई। 

इंदौर के डेंटल कॉलेज से बैचलर की डिग्री करने वाले रंजीत डोकल ने अपने साथ डिग्री करने वाली युवती से शादी रचाई थी। डिग्री के बाद रंजीत आगे की पढ़ाई के लिए जर्मनी चला गया और वहां पहुंचकर उसने पत्नी को भी बुला लिया।

 इस बीच उसने वहां पैसा कमाने के लिए अपनी पत्नी को देह व्यापार में उतारने की कोशिश की। उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं देकर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया।

डेंस्टिट दंपति जर्मनी से इंदौर लौटे तो पत्नी ने विजय नगर थाने पहुंचकर रंजीत डोकल के खिलाफ शिकायत की। इसमें उसने जर्मनी में उसके साथ रंजीत द्वारा किए गए दुर्व्यवहार, दहेज में पैसे की मांग और देह व्यापार में उतारने के लिए दबाव बनाने सहित उसके वहां एक अन्य महिला से अवैध संबंधों की शिकायत की। 

युवती की शिकायत पर रंजीत के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी की एफआईआर दर्ज कर ली है,साथ ही उसे देश नहीं छोडऩे की हिदायत दी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User