डॉक्टर दंपत्ति हुए ठगी का शिकार, 48 घंटे तक ऑनलाइन बंधक बनाकर ठगों ने लूटे लाखों रुपए

Wednesday, April 10, 2024 - 22:46
Updated: 3 years ago
0
डॉक्टर दंपत्ति हुए ठगी का शिकार, 48 घंटे तक ऑनलाइन बंधक बनाकर ठगों ने लूटे लाखों रुपए

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में लोगों के साथ लगातार ठगी की वारदातें होती नजर आ रही हैं, जिसमें पढ़े लिखे एमबीबीएस डॉक्टर भी अब ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर के साथ लाखों रुपए की ठगी की घटना हो गई। इस पूरे मामले में डॉक्टर दंपत्ति ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की है।

इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक डॉक्टर दंपत्ति के पास एक कोरियर कंपनी से कॉल आया था। उनके कोरियर में एमडीएमए ड्रग थाईलैंड में पकड़ा है, जिसके लिए उनको अब मुंबई कस्टम विभाग से संपर्क करना होगा। इसके तुरंत बाद डॉक्टर दंपति के पास एक फर्जी कस्टम विभाग से कॉल आता है और डॉक्टर दंपति को मुंबई बुलाया जाता है, जिसमें ठग ने ऑनलाइन के माध्यम से बयान दर्ज करने को कहा और स्काइप से 48 घंटे तक डॉक्टर दंपत्ति से पूछताछ करते रहे और अलग-अलग अकाउंट में 8 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके साथ ही डॉक्टर दंपत्ति को 15 बच्चों के अपहरण के मामले में जमकर डराया। इस दौरान डॉक्टर दंपत्ति के डॉक्यूमेंट दिखाए जिनमें बच्चों के अंग ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। जब डॉक्टर दंपत्ति के पास पैसा खत्म हो गया तो ठगों ने अपशब्द कहने के बाद फोन काट दिया। अब इस पूरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच बारीक से जांच करने में जुटी हुई है। लेकिन ऑनलाइन डाटा मांगने में लगभग 6 महीने का वक्त क्राइम ब्रांच को भी लगेगा। इसके बाद आरोपियों की जानकारी मिल सकेगी। हालांकि पुलिस ठगों को जल्द पकड़ने का दावा करती नजर आ रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User