डीएम ने खादी महोत्सव का किया शुभारंभ, खादी से बनी वस्तुओं पर मिलेगी तीस प्रतिशत की छूट

Thursday, October 16, 2025 - 20:46
Updated: 12 months ago
0
डीएम ने खादी महोत्सव का किया शुभारंभ, खादी से बनी वस्तुओं पर मिलेगी तीस प्रतिशत की छूट

फतेहपुर (आरएनआई) ग्राम सेवा संस्थान गांधी पथ द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार खादी महोत्सव 2025 का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। खादी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फीता काटकर शुभारम्भ किया। 

प्रदर्शनी में ग्रामोद्योगी, हस्तनिर्मित वस्तुएं, बैग उद्योग, ऑयल उद्योग, कुम्हारी उद्योग आदि के स्टाल लगाए गए। ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि शहरवासियों को इस प्रर्दशनी में प्रचार कर खादी वस्त्र जिस पर सरकार द्वारा 30 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। खादी वस्त्र खरीद कर इस छूट का लाभ उठाते हुए गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, ग्राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User