फतेहपुर: डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अधिवेशन में शिवकरन पासवान को मिली कमान

Thursday, November 13, 2025 - 21:16
Updated: 11 months ago
0
फतेहपुर: डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अधिवेशन में शिवकरन पासवान को मिली कमान

फतेहपुर (आरएनआई) डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण का द्विवार्षिक अधिवेशन सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से इं0 शिवकरन पासवान जनपद अध्यक्ष, इं0 यशपाल सिंह यादव जनपद सचिव व इं0 ज्योति राय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। 

अधिवेशन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं0 एनडी द्विवेदी, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 श्रवण कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज इं0 अखिलेश यादव, क्षेत्रीय महामंत्री इं0 पंकज एवं महासंघ मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज इं0 कमलेश यादव व लोक निर्माण विभाग के समस्त अवर अभियंताओं ने शिरकत की। निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 श्रवण कुमार व क्षेत्रीय महामंत्री इं0 पंकज ने निर्वाचन सम्पन्न कराया। पदाधिकारियों के निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष समेत तीनों पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User