डायट फतेहपुर में कला, क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

Thursday, September 25, 2025 - 20:13
Updated: 1 year ago
0
डायट फतेहपुर में कला, क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

फतेहपुर (आरएनआई) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय षष्ठम कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह को जनपद स्तर पर नोडल प्रभारी नामित किया गया। प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों द्वारा कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से किये गये शैक्षिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने एवं निपुण भारत के लक्ष्य की सम्प्राप्ति के संबंध में टीएलएम का निर्माण कर टीएलएम संस्थान में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। शिक्षकों द्वारा निर्मित टीएलएम की स्क्रीनिंग व मूल्यांकन हेतु बाह्य विशेषज्ञ के रूप में तीन सदस्यीय निर्णायक मण्डल समिति अनिल कुमार, कन्हैया लाल पाण्डेय व अतुल यादव द्वारा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच शिक्षकों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी प्राथमिक स्तर पर भाषा विषय में सुमन व गणित विषय में विनीता सिंह एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान विषय में कंचन शर्मा, गणित विषय में ऊषा सिंह व सामाजिक विज्ञान विषय में विनय प्रताप सिंह का विवरण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु भेजा गया। प्रभारी विनय कुमार मिश्र द्वारा प्रतिभाग कर रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं की प्रोत्साहित करने के साथ-साथ डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी कला, क्राफ्ट व पपेट्री का टीएलएम निर्माण करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता शाइस्ता इकबाल, डॉ रमेश कुमार सोनकर, अतुल कुमार उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User