ठगी पीड़ितों का धरना 365वें दिन भी जारी, 15 अक्टूबर तक भुगतान न हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे निवेशक

Sunday, August 31, 2025 - 20:23
Updated: 1 year ago
0
ठगी पीड़ितों का धरना 365वें दिन भी जारी, 15 अक्टूबर तक भुगतान न हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे निवेशक

फतेहपुर (आरएनआई) ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार का धरना नहर कालोनी प्रांगण में 365 वें दिन भी जारी रहा। धरने का एक वर्ष पूरा होने पर ठगी पीड़ितों ने बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बड्स एक्ट कानून लागू किए जाने के साथ ही 15 अक्टूबर तक भुगतान किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। 

बैठक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजदीन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। श्री विश्वकर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक वर्ष से धरना जारी होने के बावजूद जिले का कोई जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि पीड़ितों की समस्या सुनने नहीं आया। यह पीड़ितों का दुर्भाग्य है। कहा कि एक सितंबर 2024 से चिटफंड कंपनियों में मजदूरों, किसानों, व्यापारियों आदि की जमा रकम वापस पाने का भारत सरकार द्वारा बनाए गए कानून बड्स एक्ट 2019 के तहत भुगतान की मांग कर रहा है। जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय में भुगतान पटल खुला है। जिले के लगभग नौ लाख फार्म जमा हो चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग किया कि 15 अक्टूबर तक यदि सही निर्णय न लिया गया तो जिले का लाखों निवेशक सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश हो जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर राकेश कुमार साहू, अमृतलाल, राज कुमार गुप्ता, रामदेव सिंह, विजय कुमार, चन्द्रशेषर प्रजापति, विनोद कुमार मौर्य, बिन्दा प्रसाद, नरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User