ट्रेलर से टकराया युवक इलाज में दौरान मौत

Saturday, March 1, 2025 - 05:26
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर (आरएनआई) चंदवक आजमगढ़-,वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बरमलपुर गांव के सामने अपाचे बाइक सवार 20 वर्षीय सन्नी पुत्र संजय सोनकर निवासी चंदवक कोटिया को पीछे से कार ने  टक्कर मार दी। असंतुलित हो कर वह ट्रेलर से टकरा गया। सिर में आई गंभीर चोट के कारण इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सन्नी अपाचे बाइक से किसी काम के सिलसिले में वाराणसी गया था। वापस आते समय आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर गांव के सामने गोमती नदी पुल से उतरते समय मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। वह असंतुलित हो आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रेलर से टकरा गया। सिर में गंभीर चोटें आईं है। जानकारी होने पर स्वजन निजी अस्पताल ले गए जहां से डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में शरीर ठंडा पड़ने पर स्वजन सीएचसी चोलापुर में ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों वाहन फरार हो गए। युवक बीए का छात्र था। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में लेकर पोस्ट मार्टम के भेजवा दिया है अब पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User