ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; ₹15 लाख के जेवर बरामद
रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जीआरपी गुना को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
जीआरपी द्वारा की गई तकनीकी एवं वैज्ञानिक विवेचना, सतत निगरानी तथा पतारसी के परिणामस्वरूप ट्रेनों में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण एवं पूर्व में चोरी किए गए अन्य मशरूका की बरामदगी की गई है।
दरअसल 13.06.2026 को फरियादी आविद खान निवासी ग्राम नरखेड़ा, जिला अशोकनगर अपने परिवार के साथ ट्रेन क्रमांक 51883 बीना–ग्वालियर पैसेंजर के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान अज्ञात चोर द्वारा ट्रॉली बैग की चैन खोलकर उसमें रखे सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीआरपी गुना में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 305(सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राजाबाबू सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी जीआरपी गुना श्रीपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया।
विवेचना के दौरान एसआईटी द्वारा रेलवे स्टेशन गुना, अशोकनगर, शाढ़ौरा, बीना, शिवपुरी एवं ग्वालियर सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं शहर गुना एवं शिवपुरी के होटल, लॉज व अन्य संभावित ठिकानों की व्यापक जांच की गई, लगभग 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल सात संदिग्धों की पहचान स्थापित की गई, जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीमों को उत्तरप्रदेश के हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, मथुरा, आगरा एवं कासगंज सहित विभिन्न स्थानों पर रवाना किया गया।
03.07 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गैंग के सरगना राजकुमार सिंह यादव को म्याना (जिला गुना) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मनोवैज्ञानिक तरीके की गई पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात की जानकारी प्राप्त हुई तथा अविलंब कार्यवाही करते हुए घटना से संबंधित शेष 06 आरोपियों को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपराध किए जाने के कारण धारा 112(4) बीएनएस भी बढ़ाई गई। पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए आभूषणों में से एक सोने का हार, एक सोने की चैन पेंडल सहित, दो सोने की प्लेन चैन, चार सोने के कंगन एवं दो सोने की अंगूठियां सहित लगभग 100 ग्राम वजनी स्वर्णाभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में शेष आभूषण हाथरस (उत्तरप्रदेश) में बेचना बताया, जिनकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
राजकुमार सिंह यादव, निवासी जिला एटा (उ.प्र.), नवाब सिंह, निवासी जिला अलीगढ़ (उ.प्र.),प्रेमपाल सिंह यादव, निवासी जिला एटा (उ.प्र.),गोपाल प्रसाद शर्मा, निवासी जिला हाथरस (उ.प्र.),संतोष यादव, निवासी जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.), अनुज कुमार, निवासी जिला एटा (उ.प्र.),अशोक सिंह यादव, निवासी जिला एटा (उ.प्र.)
अन्य अपराध में गिरफ्तार आरोपी रविन्द्र सिंह यादव, निवासी जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)लखपत यादव, निवासी जिला अलीगढ़ (उ.प्र.)
बरामद संपत्ति –
• लगभग 100 ग्राम वजनी स्वर्णाभूषण, अनुमानित कीमत लगभग 15,00,000 रुपये।
• एक अन्य प्रकरण में चोरी गया मंगलसूत्र एवं सोने के मोती, अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये।
उल्लेखनीय कार्य करने वाली टीम – निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता (एसआईटी प्रभारी), थाना प्रभारी सउनि श्रीपाल सिंह, प्रआर. रमाकांत ओझा, प्रआर. प्रदीप रघुवंशी, प्रआर. गोविंदा सेंगर, प्रआर. मनोज चौधरी, आरक्षक प्रदीप सिंह, आरक्षक सतेन्द्र त्यागी, आरक्षक रितेश शर्मा, आरक्षक प्रबल, प्रआर. देवेन्द्र परिहार (डिटेक्टिव टीम), आरक्षक संदीप साहू (डिटेक्टिव टीम), प्रआर. इंदर सिंह (सायबर सेल) एवं आरक्षक दीपक गौड़ (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



