टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

जौनपुर ।सिकरारा के अनापुर गांव के पास जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर हुआ हादसा सोमवार देर शाम जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर अनापुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। तीनों मृतक एक ही गांव के निवासी थे और कैटरिंग का काम करते थे। काम खत्म कर घर लौटते वक्त उनकी बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की भयावहता प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों के शव बुरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर परमानंद कुशवाहा और थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान हादसे में मृत युवकों की पहचान अलीशाहपुर गांव निवासी: राजबहादुर बिंद उर्फ दरोगा (28)सूरज बिंद (19), पुत्र रामप्रकाश बिंद रवि बिंद (16), पुत्र रामा बिंद मृतक राजबहादुर अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सूरज और रवि के साथ मछलीशहर से घर लौट रहा था।जैसे ही वे अनापुर-डमरुआ लिंक मार्ग के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। घटना की खबर सुनकर परिजन प्रधानपति फुन्नीलाल सरोज के साथ थाने पहुंचे। मातम और चीत्कार के बीच परिजनों ने न्याय की मांग की। पुलिस ने जाम हटाकर आवागमन दुरुस्त किया और टैंकर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा क्षेत्र में शोक और आक्रोश का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने हाइवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है।

Monday, November 18, 2024 - 20:19
0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User