टूटी पुलिया में हिरण फंसा, वन विभाग लापता: गुना में फोन नहीं उठे, उड़न दस्ता भी नदारद

Friday, December 26, 2025 - 18:48
Updated: 10 months ago
0

गुना (आरएनआई) गुना दक्षिण रेंज अंतर्गत सिरसी भादौर के रास्ते में टूटी पड़ी पुलिया में हिरण फंसा हुए की जानकारी पर वन विभाग के जिम्मेदार को देने के प्रयास किए,लेकिन फोन अटेंड नहीं किए गए। 

इसकी सूचना गुना दक्षिण रेंजर हेमंत भार्गव और डीएफओ अक्षय राठौर को दी गई तो उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया। एक और विभाग के डिप्टी रेंजर को फोन लगाया तो उनसे वन विभाग के उड़न दस्ते का नंबर मांगा गया तो उन्होंने कहा कि उड़न दस्ता उपलब्ध नहीं है और न ही नंबर है। 

अब सवाल ये है कि वन विभाग के पास एमरजेंसी संसाधन नहीं हैं तो फिर कैसे समस्या का समाधान होगा। इस प्रकार का रवैया जंगल के रखवालों का है तो फिर कैसे जंगल हरे भरे रह पाएंगे। इसी का नतीजा है कि आज जंगल उजड़ते जा रहे हैं और विभाग के अफसरों की चांदी कटती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User