टीकमगढ़ पीजी कॉलेज का लिपिक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टीकमगढ़ में सागर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीजी कॉलेज में पदस्थ एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक नितेंद्र मिश्रा पर एक आवेदक से फंड निकालने के एवज में लाखों रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता देवेंद्र बाल्मीक ने लोकायुक्त पुलिस को बताया था कि उनके पिता का फंड निकालने के बदले आरोपी लिपिक ने 2.5 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया की निगरानी अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
फिलहाल सागर लोकायुक्त पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)