टाटा कैंटर से 120 पेटी शराब पकडी

Sunday, May 4, 2025 - 20:22
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) आबकारी टीम के साथ मिल कर थाना छाता पुलिस ने दो लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 120 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। एनएच 19 पर चौकिंग के दौरान आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली। संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवाा को करीब करीब साढे आठ बजे कस्बा चौकी के आगे मन्दिर के सामने एनएच 19 से अजय कुमार पुत्र सन्तुराम निवासी कुदरिया मांगो थाना पारों जिला मुजफ्फरपुर बिहार व अजय कुमार पुत्र लागनराम निवासी कटारू फतेपुर थाना बेलसाड जिला वैशाली राज्य बिहार को पुलिस ने पकडा। पुलिस ने  110 पेटी रॉयल स्टेज (750एमएल) व 10 पेटी ब्लैंडर प्राइड (750 एमएल) अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का (कुल 120 पेटी) को बरामद किया। शराब की पेटियों को टाटा आईसर कैन्टर बीआर 06 जीवी 5116 में छुपाकर ले जाया जा रहा था। इस संबंध मेंआबकारी अधिनियम में थाना छाता पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना छाता, निरीक्षक अपराध अमित चौहान थाना छाता, आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा मय टीम मथुरा। एसआई चन्द्रवीर सिंह थाना छाता, एसआई हुकम सिंह थाना छात आदि पुलिसकर्मी थी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User