झांसी में ‘संत दयानंद महाराज’ उर्फ बॉबी चौहान गिरफ्तार, हथियार तस्करी के आरोप में पुलिस ने दबोचा
झांसी में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में चर्चित तांत्रिक और कथित संत दयानंद महाराज उर्फ बॉबी चौहान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी अवैध पिस्टल और कारतूस की सप्लाई करने आए थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से कई पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह हथियारों की डिलीवरी से पहले फायरिंग कर उन्हें चेक भी करता था, ताकि खरीदार को हथियार की कार्यक्षमता दिखाई जा सके।
बताया जा रहा है कि इस बार भी आरोपी हथियारों की सप्लाई देने पहुंचे थे, लेकिन जिन लोगों को वे ग्राहक समझ रहे थे, वे पुलिसकर्मी निकले। पुलिस ने पहले से जाल बिछाकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉबी चौहान खुद को तांत्रिक और संत बताता था तथा भूत-प्रेत भगाने और तंत्र-मंत्र से इलाज करने जैसे दावे भी करता था। इसी पहचान की आड़ में वह कथित तौर पर हथियारों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरोह के तार किन-किन इलाकों और लोगों से जुड़े हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना भी जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)