ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को बताया ‘जनहित का बजट’, कहा ‘प्रदेश में कृषि और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में क्रांति आएगी’

Jul 4, 2024 - 17:27
Jul 4, 2024 - 17:27
 0  945
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को बताया ‘जनहित का बजट’, कहा ‘प्रदेश में कृषि और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में क्रांति आएगी’

ग्वालियर (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को अच्छा बताते हुए कहा है कि वो इस बजट के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कृषि और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में क्रांति आएगी और नए रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।

सिंधिया ने कहा ‘जनहित का बजट’
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के बजट पर कहा कि मध्य प्रदेश का बजट जनहित का है। ये प्रगति का और विकासशील बजट है। इसमें सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। हर विभाग के बजट में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बजट से प्रदेश की जनता का विकास सुनिश्चित होगा। नए विनेश के आधार पर नौकरियां भी उपलब्ध हो पाएंगी। कृषि और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।’

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0