जौनपुर के नए जिलाधिकारी होंगे रविन्द्र कुमार मंदिर

Tuesday, January 30, 2024 - 09:52
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर के नये जिलाधिकारी होंगे रविन्द्र कुमार मंदर,अनुज झा को चुनाव आयोग का बनाया गया।।


,फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का रामपुर तबादला।


राज्य संपत्ति अधिकारी बीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।
प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम को बदल दिया। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। वहीं, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जौनपुर DM अनुज झा को एसीईओराज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया । श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User