जिले में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया 78वाँ स्‍वतंत्रता दिवस

स्‍वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री श्री गोविन्‍द सिंह राजपूत ने किया ध्‍वजारोहण एवं ली परेड की सलामी मुख्‍य समारोह लाल परेड ग्राउंड गुना में हुआ आयोजित। 

Thursday, August 15, 2024 - 16:00
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) आज सारा देश हर्षोल्‍लास के साथ 78वाँ स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज का पावन दिन भारत माता को स्‍वतंत्र कराने के लिए अपनी जान न्‍यौछावर करने वाले स्‍वतंत्रता सेनानियों के पुण्‍य स्‍मरण का दिन है। इस पावन अवसर पर आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला गुना श्री गोविन्‍द सिंह राजपूत के मुख्‍य आतिथ्‍य में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड गुना में किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने ध्‍वजारोहण किया, उनके साथ कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिंहा भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत द्वारा प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन में उन्‍होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश के विकास में चार वर्गो यथा युवा, महिला, किसान और गरीब को आधार स्‍तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्‍यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेकर चार मिशन- युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्‍याण मिशन, किसान कल्‍याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन मध्‍यप्रदेश में लागू करने जा रही है। 

संदेश में उन्‍होंने कहा कि उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल कर गुना में तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान तक जाने और अन्य नगरों के प्रवास के लिए कम कीमत पर वायुयान सेवा का लाभ नागरिको को देना प्रारंभ किया है। हवाई पट्टियों के विकास के साथ  ही उज्जैन, गुना और शिवपुरी में विमानतल के विकास के लिए कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इस दौरान उन्‍होंने शासन की प्राथमिकता एवं उपलब्धियों का वाचन किया।

वर्षा की रिमझिम के बीच आकर्षक परेड का आयोजन

वर्षा की रिमझिम के बीच सामरोह में  आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री राजपूत द्वारा मंच के परेड की सलामी ली गई।

 परेड दल में सशस्‍त्र बल प्रथम प्‍लाटून 26वीं वाहिनी विसबल, द्वितीय प्‍लाटून म.प्र. जिला पुलिस बल, तृतीय प्‍लाटून म.प्र. जिला पुलिस बल (महिला विंग), चतुर्थ प्‍लाटून होमगार्डस, एनसीसी सीनियर डिवीजन (पीजी कॉलेज गुना), एनसीसी सीनियर विंग (बालिका पीजी कॉलेज गुना), जूनियर फोर्स में एनसीसी जूनियर डिवीजन (उत्‍कृष्‍ट उमावि गुना), एनसीसी जूनियर डिवीजन (बाउमावि क्र.2 गुना), एनसीसी जूनियर डिजीजन (बाउमावि कैंट गुना), शौर्या दल महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रेडक्रास दल, जिला संघ गाईड दल तथा जिला संघ स्‍काउट गाईड, पुलिस बैंड द्वारा मार्च पास्‍ट किया गया।

परेड के उपरांत मंत्री श्री राजपूत ने परेड एवं विंग कमांडर का परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्‍होंने जिले के स्‍वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का शाल-श्रीफल के साथ सम्‍मान किया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।

आज 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड ग्राउंड पर गरिमापूर्ण तरीके के संपन्न हुआ।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User