जिले में कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त प्रदेश में जंगलराज - राकेश मौर्या

Thursday, March 7, 2024 - 20:36
Updated: 3 years ago
0
जिले में कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त प्रदेश में जंगलराज - राकेश मौर्या

जौनपुर (आरएनआई)आज प्रमोद यादव की घर से निकलते ही अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या से पूरा ज़िला भयभीत है। विगत 3 माह में जनपद में हत्याओं सहित अपराध चरम पर है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है और ज़िले की कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के ज़िलाधयक्ष राकेश मौर्या ने कही है। उन्होंने आगे कहा कि जब प्रभावशाली लोग घर से निकलते ही मार दिए जा रहे है ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है?उन्होंने शासन और प्रशासन से ज़िले में गहन समीक्षा कर अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में अपराध का पारा चढ़ता ही जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या समाजवादी नेताओं के साथ प्रमोद यादव की हत्या के उपरांत पोस्ट मार्टम हाउस पहुंच कर उनके परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त कर अपनी सांत्वना भी दी। सपा जिलाध्यक्ष ने प्रमोद यादव के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सज़ा दिलाने की शासन और प्रशासन से मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User