जिले के 28 गांव में लगी आग, नपा ने 15 स्थानों पर फायर गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया

Friday, April 25, 2025 - 22:45
Updated: 2 years ago
0
जिले के 28 गांव में लगी आग, नपा ने 15 स्थानों पर फायर गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया

गुना (आरएनआई) विगत दिन गुना जिले के आसपास के लगभग 28 गांवों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस दौरान नगर पालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फायर गाड़ी भेज कर 15 स्थानों पर आग बुझाई गई। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजुषा खत्री ने बताया कि नगर पालिका द्वारा जिले में अधिकांश क्षेत्रों में आगजनी की घटना होंने पर फायर वाहन भेजे जाते हैं। बमोरी एवं म्याना क्षेत्र के लगभग सभी गांव में फायर गाड़ी भेजी जाती है। फायर प्रभारी ने बताया कि जिले के ग्राम हिनोतिया, मोहनपुर, बरखेड़ा गिर्द, परवाह, सतनपुर, चौरोल, झागर, बजरंगगढ़, पूनम खेड़ी, पिपरोदा खुटियाद, उमरी, कूंदौल, होटल के 2 के सामने, बने, विनायक खेड़ी, सुनेरा, धनन खेड़ी, पिपलिया गांव, गैस गोदाम के पास बनेह, पथरिया, समरानिया, बांसखेड़ी, सेमरा,भौरा आदि गांव से आगजनी की सूचना प्राप्त हुई थी। इस दौरान 15 स्थान पर फायर वाहन भेजकर आगजनी की घटना पर काबू पाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User