जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीएलओ एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरूस्‍कृत

Jan 25, 2025 - 21:10
Jan 25, 2025 - 21:11
 0  405
जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में आज 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर, भोपाल से राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार के संदेश का प्रसारण किया गया। राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक एवं सजग रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह सहित उपस्थितजनों द्वारा भी शपथ ली गई। 

आज कार्यक्रम के दौरान कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने नवीन मतदाताओं अंकिता कोरी, हितेन्‍द्र त्‍यागी, प्रीति कुशवाह, छोटू कुशवाह, सोनम अहिरवार, नीरज जाटव, रजनी कुशवाह, खुशी भडे़रिया, निशिका सोनी एवं आर्यन सोनी को ईपिक कार्ड वितरित किए। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में राजपाल प्रजापति बीएससी तृतीय वर्ष शा.स्‍ना.महाविद्यालय गुना को प्रथम, समीर खान बीएससी प्रथम वर्ष शा.स्‍ना.महाविद्यालय गुना को द्वितीय तथा धर्मेन्‍द्र ओझा बीएससी प्रथम वर्ष शा.स्‍ना.महाविद्यालय गुना को तृतीय स्‍थान पुरूस्‍कार प्रदान किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. जिनमें कु.आरती ओझा, अनुपम श्रीवास्‍तव, श्‍यामबाबू सोनी, पूरनलाल प्रजापति, भगवानदास गुप्‍ता, विक्रांत शर्मा एवं कालूराम नामदेव को सम्मानित किया गया।

आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मंजूषा खत्री, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विशाल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0