जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब का किया औचक निरीक्षण, औचक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्थाए ठीक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानध्यापक की सराहना की।

Thursday, October 12, 2023 - 17:17
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब का किया औचक निरीक्षण
शाहजहाँपुर, (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय पुख्ता तालाब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, मिड-डे-मिल की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित बच्चों से पहाड़े सुने तथा पुस्तके पढ़वाकर देखी। बच्चों ने निर्भीक होकर जिलाधिकारी को पहाड़े सुनाए तथा पुस्तके भी पढ़कर सुनाई। मिड डे मील रोस्टर के अनुसार एवं गुणवत्ता पूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि जो बच्चे निर्धारित ड्रेस में नही है उनके अभिभावक से संम्पर्क कर उन्हे निर्धारित ड्रेस में स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करें। उन्होने शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने हेतु भी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिये। साथ ही उन्होने साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्थ रखने हेतु भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान तमाम व्यवस्थायें सही पाये जाने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रधानध्यापक के उत्साह तथा तकनीकी के सही उपयोग को देखकर जिलाधिकारी ने प्रधानध्यापक की सराहना की। 
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User