श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर0 के0 गौतम द्वारा अपराहन 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Thursday, October 12, 2023 - 17:13
Updated: 3 years ago
0
श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर0 के0 गौतम द्वारा अपराहन 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

शाहजहाँपूर, (आरएनआई) श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर0 के0 गौतम द्वारा अपराहन 2  बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , कांट का औचक  निरिक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक  डॉक्टर जफ़र   ,चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव मल्होत्रा ,  बी पी एम, बी0सी0पी0एम0 मौके पर उपस्थित मिले तथा फार्मासिस्ट अनुपम मिश्रा,अजय सक्सेना व स्टाफ़ नर्स अंजलि मिश्रा आकस्मिक अवकाश पर थे। 

ओपीडी कक्ष में निरीक्षण के समय कुल 290  मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका था,  लैब कक्ष एल ए   द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल 79  मरिजों की जांच(ब्लड ,शुगर व यूरिन ) की जा चुकी हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी  द्वारा वार्ड का निरीक्षण के समय लगभग 20 मरीज़ भर्ती मिले चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों का इलाज़ किया जा रहा था और सभी मरीजों को दवाई  मिली थी 

चिकित्सा अधीक्षक निर्देशित किया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड   बनवाने के कार्य में तेजी लाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आपातकालीन गेट पर स्ट्रेचर  रखने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरामऊ का भी निरीक्षण किया । वहाँ पर तैनात स्टाफ़ नर्स कल्पना भारती का अवकाश पत्र पड़ा मिला जिसमें कोई तिथि अंकित नहीं था । उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User